~ मन ~
दिल यहीं है धड़कन कहीं और ,
प्रेम यहीं है तड़पन कहीं और !
डर डर के भरते हैं सांसें अधूरी ,
मृत्यु यहीं है जीवन कहीं और !
वक्त न थमता एक पल के लिए ,
जवानी यहीं है बचपन कहीं और !
दिमाग़ में चलते हज़ारों ख्याल ,
शरीर यहीं है मन कहीं और !
~ अनिल
Comments
Post a Comment