छोटा सफ़र 🤝
एक छोटा सफ़र जो शुरुआत हुआ एक ऐसे जगह से जहां से हमें उम्मीद तक नहीं थी । पर कहते हैं ना की जब कुछ लोगों का लाइफ में मिलना लिखा होता है न तो कहीं न कहीं मिल ही जाते हैं । मेरे इस छोटे से सफर की भूमिका तो नहीं पता थी लेकिन इस छोटे से सफ़र में किसी एक ऐसे अनजान शख्स से मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी । हमारी मुलाकात बस कुछ समय के लिए हुई और वही फिर हम लोग उस मुलाकात के बाद अपने अपने रास्ते । सोचने की बात ये थी की एक ऐसी लड़की से मुलाकात हुई जो मेरे लिए बिल्कुल अनजान थी । शायद वो हमें देखे हुए थे और हम उन्हें नहीं देखे थे ।
पता नहीं हम लोग किस वजह से बात करने लगे इस बात का पता हमें पता नहीं चला । अब हमारी बातें होने लगी कुछ समय के लिए फिर कुछ दिन बाद हम लोग एक अच्छे दोस्त समझ कर बातें करने लगे । मेरे हिसाब से अगर आज के दौर में देखा जाए तो हर रिश्ते में कभी न कभी कुछ कारणों से रुकावट आती हैं । लेकिन इसका मतलब बदल जाना नहीं होता । कुछ लोग होते हैं जो बातों को थोड़ा गहराई में जाकर समझते हैं । और कुछ लोग होते हैं जो छोटी से छोटी बातों में तुरंत निर्णय लेना सही मानते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए । इंसान को सबसे पहले पूरी समस्या को समझकर निर्णय लेना चाहिए । ये हमारा इस छोटे सफ़र का संक्षिप्त विवरण था जो में आपके साथ साझा करने के लिए मैं अपना अनुभव व्यक्त किया । मुझे उम्मीद है आप हमारी बातों को भली भांति समझने की कोशिश करेंगे ।
अब मैं इसके आगे शायद उस लड़की के व्यक्तित्व के बारे में कुछ कहना चाहेंगे कि वो एक बहुत अच्छी लड़की हैं । उनकी सोच और बोलने का तरीका हमें सीधा व सरल लगा । उनकी मुस्कान और उनका हंसना तो शायद अन्य लड़कियों से कहीं बेहतर । सबसे बड़ी बात वो मेरी हर बात को समझकर उसका उत्तर देना का अंदाज़ हमें बहुत अच्छा लगा । और वो शायद झूठ बहुत कम बोलती हैं । और मेरी भावनाओं की दिल से रिस्पेक्ट करती है । मैं हमेशा से यही सोचता था कि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो यकीन दिलाते हैं कि कोई भी समस्या अपने आप से बढ़कर नहीं हो सकती । हम उसका स्वयं सामना कर सकते हैं । और वो बिल्कुल सच्चे दिल की हैं । शायद जितना हम समझ पाएं होंगे की उनकी विचारधार अलग है । किसी के प्रति गलत भावना से सोचना ये मैंने कभी नहीं देखा । शायद कुछ इस वजह से हमें वो अच्छे लगे बाकी वो मेरी इस छोटी सी सोच के आगे भी हो सकते हैं ।
उनकी कुछ बातें हम अब भी नहीं भूल रहीं की वो हमें ये बोलीं की आप एक ऐसे इंसान हैं जिनसे मैं अपने व्यक्तित्व के बारे में बात की । नहीं तो आज तक ऐसा कभी समय नहीं आया , जब हम कभी अपने बारे में बात किए हों । अब ये मेरे लिए एक अहम जिम्मेदारी है । अब मैं इसे बहुत सम्हाल के रखूंगा । और रही बात मेरी तो हम आपको एक बहुत अच्छी लड़की मानते हैं रही बात आपकी की आप मेरे बारे में क्या विचार रखते हैं पता नहीं । लेकिन आपने ये बताया कि कुछ इंसान आज भी हैं जो सच्चे हैं बाकी इस दुनियां में भांति भांति के लोग हैं आप खुद शिक्षित हैं अनुमान लगा सकते हैं । लेकिन उन लोगों से कहीं बेहतर हो आप । उनका आना हमारे जीवन में बिल्कुल अप्ररत्याशित था । हमें ऐसा लगा जैसे कोई एक ऐसा इंसान है जो मेरी भावनाओं को समझ सकता है । मैं यही सोचता रहता हूं कि क्या लोग वास्तव में अच्छे होते हैं या फिर नहीं । पर जब उनसे मुलाकात हुई तो हमें अंदाजा लगा लोग वास्तव में अच्छे होते हैं । उनके अंदर एक चीज़ मैने देखा कि वो धैर्य कमाल का रखते हैं । वो किसी भी बात को बिना समझे निर्णय नहीं लेती । एक बात उन्होंने ये भी बोला कि मेरे पास जिम्मेदारियां बहुत हैं , और मेरे मम्मी पापा को उम्मीदें हैं । शायद उनसे मेरी मुलाकात ना होती और ना हम समझ पाते कि इस दुनियां बहुत लोग हैं जो अच्छी सोच वा अच्छे विचार रखते हैं ।
आपके द्वारा दिया गया सम्मान ही हमारी पूंजी है ।
मैं उम्मीद करता हूं कि हमारा आपका साथ सदैव बना रहे ।
हमारी आपसे बहुत उम्मीदें हैं ।
I'M SO VERY LUCKY TO HAVE FOUND SOMEONE LIKE YOU 🙂
YOU ARE A GOOD AND HONEST PERSON 😍
शेष अगले अंक में .........✍️✍️
Comments
Post a Comment