वक्त तो लगता है ...✍️✍️
वक्त तो लगता है ....
नहीं कुछ मिलता आसानी से मगर,
मेहनत करने पर भी वक्त तो लगता है...!!
पेड़ तुम बो दो खजूर का , या बबूल का,
कांटे या फल लगने में भी वक्त तो लगता है...!!
यूं तो खूब घिरे होते हैं , बादल आसमान में,
पर बारिश के गिरने में भी वक्त तो लगता है...!!
देखने में तो सब दिल को भा जाते हैं,
पर दिल में... उतरने में उन्हें भी,वक्त तो लगता है...!!
अगर हो जाए किसी हमनवा से गिले,
तो दिल से दिल मिलने में , वक्त तो लगता है...!!
वक्त तो गुजर जाता है यूं ही वैसे तो,
हर पल को समझने में वक्त तो लगता है...!!
खुशियां ही बरसती है चारों सु मगर,
खुशियों को बटोरने में वक्त तो लगता है...!!
यूं तो बहुत है जीने की राह मगर,
मंजिल तक पहुंचने में वक्त तो लगता है...!!
राही हैं मिलते यूं तो हर राह में मगर,
हमराही के मिलने में वक्त तो लगता है...!!
दावा करते हैं सब को समझाने का मगर ,
कभी खुद को परखने में भी वक्त तो लगता है ...!!
अनिल ....✍️
Comments
Post a Comment