फीलिंग्स ❤️🥀🤔
इंसान जब रिश्ते को आगे बढ़ाता है तो इतने कसमें वादे किए जाती हैं की जैसे वो रिश्ता कभी टूटे ही ना । लोग आज कल तसल्ली तो देते हैं की जीना कैसे है लेकिन साथ कोई नही देता । लेकिन ऐसा क्यूं होता है कि एक परेशान रहता है और दूसरे कोई फिक्र तक नहीं रहती है ।
एक वक्त ऐसा था की लोग रात का इंतजार करते हैं सोने को और एक हम या हमारा पागल पान समझो तो हम रात का इंतजार करते थे जागने के लिए और यूं किसी के लिए सारी रात जागना इस तरह में तो पता चलता है कि जिसके लिए हम जग रहे हैं वो इंसान ऐसे तो नहीं हो सकता है और जैसे हो दिन ढले शाम हो और हम लोग फिर वही बातें करते पहले तो सारा दिन सोचते की आज बात होगी या नहीं भी होगी और होगी भी तो क्या बातें करेंगे यही सब दिमाक में चलता रहता था और जब इंसान किसी के इतना करीब हो जाता है तो उससे बात करने को इत्ता कुछ नहीं सोचता और शायद वो भी यही सोचते थे की आज रात को क्या बातें करेंगे सब यही चलता रहता फिर उनसे मीठी मीठी बातें करना और बीच बीच में जोक्स या फिर और कुछ लेकिन कभी कभी वो भी कुछ बहकने वाली बातें करते थे । जब फिर धीरे आगे बढ़ते तो उनका हमारी बातों में। गुस्सा हो जाना फिर सॉरी4 बोलना और कभी कभी उनसे भी कोई गलती हो जाए तो मेरा रूठ जाना फिर उनका मेरे लिए सॉरी बोलना यही सब चलत रहता ।
ऐसा करते करते बहुत दिन निकल गए थे बहुत अरसे बात एक दिन उनका कॉल आया वो दिन ११/०९/२०२० को रात १२:३१ बजे के लगभग हमारे फोन में अचानक नया नंबर से कॉल आना मुझे ये लगा का कोई यार फ्रेंड होंगे मेरे लेकिन ये उम्मीद नहीं थी की उनका कॉल आ जायेगा मैंने कॉल रिसीव किया और वही हमने बोला हैलो तो उधर से कुछ देर से आवाज़ आई उन्होंने ये कहा की पहचान गए हैं आप हमें की नहीं तो हम बोले कि उस इंसान को कभी नहीं भुला सकता जो इंसान अपने दिल और दिमाग़ में हो बस यही कह के हम हाल चाल पूछने लगे तो उन्होंने बताया और फिर वो भी पूछे की आप कैसे हैं हम भी बताएं की ठीक हैं । लाइफ का वो पहला मूवमेंट था जो उस दिन था उस दिन तो ए अहसास हो रहा था मानों जैसे हमें लाइफ की सारी खुशी मिल गई हों ।और वही तो एक दिन था जिसके कारण हम दोनों लोग रिश्ते को समझ पाएं नहीं तो ना कॉल आता और ना ही हम लोग इतना करीब आते एक दूसरे के बस यही तक
@अपनी कलम से ......✍️✍️
Comments
Post a Comment