यादों का सफ़र ❤️

कुछ दिनों से हम किस परेशानियों से जूझ रहे हैं ये बात शायद उनको कहां पता होगी । बात सिर्फ़ इतनी हमारे समझ नहीं आ रही है की जो कुछ भी हम उनके बारे में सोचते हैं तो क्या उनका भी मन करता होगा कुछ टाइम के लिए हमसे बात करने के लिए या फिर कभी वो भी सोचते होंगे हमसे बात करने के लिए । हम यही चाहते हैं की जो हम उनके बारे में सोचते हैं तो  क्या गलत है या सही और सोचें भी क्यूं ना क्यूंकि जो उन्होंने मेरे लिए ऐसे वक्त में साथ दिया जिस वक्त हमें किसी शख़्स की बहुत जरूरत थी । पर क्या करें उनसे कुछ ऐसी बातें हुईं जो हम कभी भी नहीं भुला सकते हैं । यहां तक की एक समय ऐसा था की हम लोगों को एक घंटे बहुत भारी पड़ रहे थे की बात नहीं होगी तो क्या होगा मतलब ये की आगे की सोच ही रुक सी जाती थी । 

                                 हम यही सोचते हैं की जो हमें तकलीफ़ महसूस होती है उनके प्रति तो क्या उनका भी मन करता होगा की हम एक मिनट के लिए बात कर लें पर नहीं ऐसा कभी नहीं सोचते वो भी । अब हम ये नहीं समझ पाते हैं की उनका मुझसे बात ना हो पाना उनकी मजबूरी है या फिर वो हमको दिल से निकाल देते हैं। मैं कभी भी उनके बारे में निगेटिव सोच रखता ही नहीं क्यूंकि वही तो एक शख़्स थे जिनसे हमने हर तरीके से बात किए हैं नहीं तो आज तक ऐसा कभी वक्त ही नहीं आया किसी शख़्स की इतना समय दे सकें । लेकिन हो गया इंसान को थोड़ी ना पता होता है की कब कोई शख़्स जरूरी हो जायेगा ,पता नहीं क्यूं ऐसा होता है कि इंसान अपने से ज्यादा उनके बारे में सोचने लगता है ।

                                       हर वक्त मेरे मन दिल और दिमाग़ में बस यही चलता रहता है की उनका बस एक sms या फिर कोई miss call भी आ जाए तो दिल को तसल्ली तो हो जाए की उनको भी मेरा ख्याल रहता है पर नहीं ऐसा नहीं हो सकता है ना जाने क्यूं हम तो आज तक उनसे कुछ भी ऐसा नहीं बोलें की उनको मेरी बातों पे बुरा लगा हो लेकिन सिर्फ़ मेरे सोचने से क्या होने वाला है। शायद मेरी तकलीफ़ उनको भी महसूस होती तो उनको भी एहसास होता की एक इंसान के बारे में सोचने से क्या गुजरती है दिल में और ऐसा तभी होता है जब इंसान किसी को दिल से चाहता है । और मेरा पागलपन देखो की हर बार किसी न किसी से उनके बारे में पूछते रहते हैं की क्या करती हैं कैसी हैं और कहां पे हैं । हम आज तक कभी गलत नहीं सोचें बात नहीं होती तब भी हम हमेशा उनकी खुशी मांगते हैं खुदा से की वो हमेशा हमेशा खुश रहें चाहे उनके बदले सारी तकलीफें हमें दे दे लेकिन उनको हमेशा खुश देखना चाहते हैं ।  

                                 एक बात और है कि रही बात याद करने की तो उनको ये कहां पता होगा की मेरा दिन रात कैसे कटता होगा और हम कैसे रहते होंगे सारा दिन किसी के बारे में सोचना बेवजह और सोचते सोचते सो जाना यही तो रहता की एक शख्स हर वक्त परेशान रहता है और दूसरे खबर तक नहीं रहती की कर रहे होंगे की क्या नहीं पर हो गया शायद उनके सोच से यही सही होगा हम सोच तो नहीं बदल सकते ना क्यूंकि इंसान अपनी सोच के बारे में सोच सकता दूसरे की सोच को सिर्फ़ अनुमान लगा सकता है बस और इसके अलावा कुछ भी नहीं ।

                        हम यही दुआ करेंगे की आप हमेशा खुश रहो लेकिन कभी कभी हमारे बारे में सोचना की हम कहां हम गलत हैं या फिर मेरी सोच गलत है हम यही सोचते हैं की इतनी बात करने वाला इंसान ऐसे कैसे बदल सकता है क्या वो एक मिनट तक को बात करने को जरूरी नहीं समझते हैं या फिर उनका मन ही नहीं  करता की हम भी बात करने के बारे में सोचें कभी पर नहीं शायद ये बात हमारे ही दिल और दिमाग़ को परेशान करती हैं लेकिन क्या कर सकते हैं मजबूर हैं । क्या वो सारी की सारी कसमें वादे रूठना मनाना सब कुछ उनके मन में कभी नहीं आता होगा की हमारा भी कोई फर्ज़ है की हम भी कभी टाइम निकाल के बात करने की सोचें पर नहीं ऐसा नहीं बिल्कुल भी नहीं क्यूंकि उनका टाइम खर्च हो जायेगा क्यूंकि उनके पास इत्ता टाइम थोड़ी ना है की कभी सोचें हमारे बारे में भी .🤔 । 

                                हमें तो कभी बीते हुए लम्हें याद आते हैं तो ऐसा लगता है जैसे वो वक्त कहीं खो सा गया हो जो कभी आने के बारे में सोचे ही ना , ख़ैर जब याद करते हैं उस वक्त को तो लगता है की वो वक्त ही सही था की जब हम लोग ऐसे सारी बात तो कर सकते थे लेकिन अब क्या है पता नहीं । सच तो यही लग रहा था की बातों से की सात जन्मों तक के लिए मेरे हो गए हो और होता भी क्यूं नही क्यूंकि हम लोगों के बीच ऐसी बातें हो हो जाती थीं की हम लोग आगे पीछे के बारे में ज्यादा कहां सोचते थे बस यही सोचते थे की अपने वर्तमान को बेहतर करें फिर अपने आप सब सही हो जायेगा क्या ऐसा कभी नहीं हो सकता है कि जितना हम परेशान होते हैं बात करने को तो कभी उनका भी मन करता हो एक बार बात कर लें लेकिन एक के सोचने से क्या होने वाला है जब तक वो भी नहीं सोचेंगे की कोई है जो हमारे लिए हर वक्त अपने दिल और दिमाग़ से कभी निकलता ही नहीं है ।कुछ लोग जताना नहीं चाहते लेकिन फिक्र बहुत करते हैं । और हम कुछ नहीं कहेंगे शायद मेरी तकलीफ़ या फिर जो भी अहसास हैं मेरे वो शायद उनको पढ़ के महसूस हो की क्या सही है क्या गलत या मेरा सोचना गलत है या फिर मेरी सोच ।शिकायतों की भी कोई इज्जत होती है जो हर किसी से नहीं की जाती जो अपने करीबी होते हैं बस उनसे कहना पड़ता है और सब कुछ समझ जाते हैं । 

उनको कहां पता की यादों का बोझ बहुत भारी होता है ?🥀

आप हमारे लिए उतना ही ज़रूरी हैं जितना की आप पहले थे ...❤️

हमारे अंदर आपके लिए वही प्यार , इश्क़ , मोहब्बत ,एहसास ,रिस्पेक्ट जो कुछ भी होता है सब कुछ आज भी पहले जैसे ही है ..! आप मानो या ना मानो ? आप हमेशा हमारे दिल और दिमाग़ में रहेंगे ...,🥀❤️

दुनिया में मेरे जैसे बहुत होंगे लेकिन इस पागल की दुनिया ही तुम हो ...🥀❤️

खुदा से यही दुआ करेंगे की आप हमेशा खुश रहिए आपकी खुशी में ही हमारी खुशी सामिल है ❤️ 

इंसान अकेले में सबसे ज्यादा उसी को याद करता है जिसको दिल से मानता है ...🥀

                                                                  अनिल ......✍️

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

तुम लौट आओगे शायद...!

मुलाकात 🤝

सबके हिस्से में नहीं आता !