हाल ऐ दिल 😘😘
लाइफ में कभी कभी ऐसा भी होता है कि हर सपना जो हम देखते हैं, हर ख़्वाहिश जो हम करतें है वो पूरी नहीं हो पाती। मगर ख़्वाब ना पूरा होने के डर से हम ख़्वाब देखना तो नहीं छोड़ सकते ना? ख़्वाब और ख़्वाहिश इंसान के जीने वजह देती हैं । जिनके सहारे इंसान जिंदा रहते है। अगर किसी की ज़िंदगी में कोई ख़्वाब नहीं है तो फिर ऐसी ज़िंदगी जीने क्या भला । ख़्वाब पूरा ना हो वो तो भाग्य की बात है। लेकिन किसी को पाने की ख़्वाहिश का ना पूरा हो पाना तो हमारे प्यार में कमी होने से ही होता है !
ये प्यार है या पागलपन ये नहीं पता हां और एक बात जब कुछ टाइम के लिए अकेला सा हो जाता हूं ना तो बहुत खालीपन सा महसूस होता ।ऐसा लगता है कि मेरा कुछ खोया हुआ है और कुछ अधूरा सा लगता है !
कहां से शुरू करू या कहां से छोड़ू लेकिन शायद ये बात सच है कि जब इंसान किसी को अपने दिल से मानता है तो उसका चेहरा और उससे की हुई बातें हमेशा दिल और दिमाक में उसी इंसान की बातें या उसका ख़्याल सारा दिन आता रहता है और जब बातें करते हैं तो जो बातों का अट्रैक्शन होता है ना तो इसका कनेक्शन सीधा दिल और दिमा़क की डोरियों से जुड़ा रहता है और इसी बीच इंसान थोड़ी देर के लिए थम सा जाता है और कभी कभी ऐसा भी होता है कि जो हम सोचते हैं जब हम सारी रात इंतजार करते करते सो भी जातें हैं और फिर जब नीद खुलती है तो लगता है कि मेरी कुछ बातें अभी भी अधूरी हैं
ऐसा अक्सर होता है ना कि सबकी लाइफ में एक वक्त आता है और हम खामोश से हो जाते हैं । हम बहुत कुछ कहना चाहते हैं , लेकिन कुछ कह नहीं पाते और हम अकेले होने के बहाने ढूंढते रहते हैं और खुद ही से बातें करते रहते हैं और खुद ही से सवाल करते हैं और फिर जवाब भी खुद ही देते हैं ,ना जानें क्यूं लोगों से इतना कुछ उम्मीद रखता है और पाता वही है बस अकेलापन ।
प्यार का रिश्ता ही कुछ इस तरह क होता है की सिर्फ इंसान उसके एहसास को महसूस कर सकता है ना की दिखाया जा सके जब इंसान किसी के करीब आता है और उसकी भावनाओं को अच्छी तरह से समझता है और उनकी हर धड़कन में अपने दिल के एहसास को सुनता है तब प्यार होता है
कुछ दिनों का सफर कुछ इस अंदाज से गुजरा मेरा 🙁🙁
ये दिन और ये बीते हुए लम्हें शायद हमारे रूह से रूबरू करते रहेंगे ।
और हां तुम्हारी मुस्कुराहट हमेशा हमें मुस्कुराने कि वजह देंगी ।
और वो तुम्हारा छुप छुप कर देखने का अंदाज हमेशा सताएगा ।
Miss you so much
............🙄💯
Mind blowing ❤️
ReplyDeleteशुक्रिया 🙏🙏
Delete❤️❤️
Delete