Posts

Showing posts from January, 2022

वक्त तो लगता है ...✍️✍️

Image
                                  वक्त तो लगता है .... नहीं कुछ मिलता आसानी से मगर, मेहनत करने पर भी वक्त तो लगता है...!! पेड़ तुम बो दो खजूर का , या बबूल का, कांटे या फल लगने में भी वक्त तो लगता है...!! यूं तो खूब घिरे होते हैं , बादल आसमान में, पर बारिश के गिरने में भी वक्त तो लगता है...!! देखने में तो सब दिल को भा जाते हैं, पर दिल में... उतरने में उन्हें भी,वक्त तो लगता है...!! अगर हो जाए किसी हमनवा से गिले, तो दिल से दिल मिलने में , वक्त तो लगता है...!! वक्त तो गुजर जाता है यूं ही वैसे तो, हर पल को समझने में वक्त तो लगता है...!! खुशियां ही बरसती है चारों सु मगर, खुशियों को बटोरने में वक्त तो लगता है...!! यूं तो बहुत है जीने की राह मगर, मंजिल तक पहुंचने में वक्त तो लगता है...!! राही हैं मिलते यूं तो हर राह में मगर, हमराही के मिलने में वक्त तो लगता है...!! दावा करते हैं सब को समझाने का मगर , कभी खुद को परखने में भी वक्त तो लगता है ...!!               ...

दोस्ती बनाम इश्क़ ...✍️✍️

Image
Date :- ०८/०१/२०२२ Day :- Saturday Time :- २२:२२                   कुछ लाइनें दोस्त और इश्क़ के नाम ....❓ दोस्ती ही जिंदगी की निशानी होती है ... वरना इश्क़ तो जिंदगी मिटाना जानता है ....!! दोस्त ही जीवन भर साथ निभाते रहते हैं ... वरना प्यार तो सिर्फ़ आजमाना जानता है ...!! दोस्त तो बुलंदियों के शिखर पर ले जाते हैं ... वरना इश्क़ तो नजरों से गिराना जानता है ...!! हंसमुख सी रहती है जिंदगी दोस्तों के संग ... वरना प्यार तो हरदम , रुलाना जानता है ...!! दोस्त ही " अनिल " के पथ प्रदर्शक होते हैं ... वरना इश्क़ तो सदियों से भटकाना जानता है ...!!                                                       अनिल (Roy) .....✍️

Childrens Day Special .. एक सफ़र ...✍️✍️

Image
Date :- 14/11/2021 Day :-  Sunday Time :- something.  10:30 to 7:30 अनिल (Roy)..✍️                       कभी कभी किसी टूर में जाना या कोई अच्छे से प्लेस में जाना हमारी एक ख्वाहिश होती है । जब हम किसी भी प्लेस में जाते हैं तो हमें एक अलग ही आनंद का अनुभव होता है , जब हम कभी किसी ग्रुप में कहीं घूमने जाते हैं तो एक सुकून सा महसूस होता है । वैसे तो किसी टूर में जाना पहले स्कूल में ले जाया जाता था । ऐसे ही एक दिन Children's Day का दिन था तो हमारे इंस्टीट्यूट के स्टाफ हमारे Mohsin Sir , Vimla Mam , Rajni mam , Nandan Bhaia ,and Sachin Sir हमारे इंस्टीट्यूट के स्टॉफ Sir & Mam सभी लोग एक साथ बैठकर एक प्लान बनाए । हर किसी के मन में कई सारे place में जाने के विषय में चर्चा हो रही थी ये चर्चा कुछ दिन पहले ही चल रही थी । एक दिन जाके ये निष्कर्ष निकला की हम लोग अपने रीवा से कुछ ही दूर में स्थित WHITE TIGER SAFARI MUKUNDPUR -- जाने का प्लान फिक्स किया गया । अब जब प्लान कन्फर्म हुआ तो हमारे शिक्षक लोग सभी बैच के सभी स्टू...

कल भी तुम थे , आज भी तुम हो ..✍️✍️

Image
कहां गलत था मैं ,  क्या उस अनजान शख्स पे भरोसा करना मेरी गलती थी या उस छोटी सी मुलाकात को इश्क़ समझ लेना मेरी गलती थी । लगता है मेरे और भगवान के बीच में वो लाइन ही कटी हुई है , जिस पर वो लोगों की सुनता है । उसके कानों तक तो मेरी आवाज कभी पहुंच ही नहीं पायी , या फिर शायद उसने मेरी कहानी का यही अंजाम सोचा था । आज जब पलट कर देखता हूं तो सब धुंधला धुंधला सा नजर आता है । वक्त के धूल ने सभी चहरे अनजान कर दिए , पर वो चेहरा आज भी उतना ही साफ है , जिसकी आंखों ने मैने कभी सच्चा प्यार देखा था । मेरे हमसफ़र का चेहरा ....मैं जानता हूं ये कहानी अधूरी है और शायद कुछ कहानियों का अधूरापन ही उनका अंत होता है ।  सब कुछ तो कभी पूरा नहीं होता , लेकिन पूरा भी कभी अधूरा रह जाता है .❓ बस कुछ लाइनें लिख दी हमने अपने एक छोटे सफ़र के नाम ... हमारे दिल की चाहत , कल भी तुम थे  आज भी तुम हो  मेरी ज़रूरत , कल भी तुम थे  आज भी तुम हो   तुमने तो मुझे कब का भुला दिया , मेरी आदत  कल भी तुम थे  आज भी तुम हो  हमने ना जाने तुमको कितना प्यार किया , मेरी इबादत  कल...