एक अनजान शख़्स ..🤔
कुछ दिनों पहले की बात है , ठंड के मौसम में सुबह का वक्त था । हम बस यूंही सड़क में टहलने के लिए निकले थे । बस ऐसे ही टहलते – टहलते हम कुछ दूर निकल गए थे , तो हम सोचे की अब घर की तरफ़ चलना चाहिए । क्योंकि हमको कॉलेज भी जाना था , और उस समय लगभग ८:३० बज रहे थे । तो हम उधर से ही लौटते वक्त हमने देखा की सड़को पर खामोशी सी छाई हुई थी । फिर अचानक हमारी नज़र एक शख्स के ऊपर पड़ी । सिर्फ़ हम उनके तरफ बस एक ही बार देखा तो मेरे मन में एक सवाल परेशान कर रहा था की हम इस शख्स को कहीं न कहीं देखे हैं । शायद उनकी भी नज़र हम पर पड़ी हुई होगी ये हमें नहीं पता । लेकिन जब से हम उनको देखे तो मेरे मन में यही सवाल चला रहा था की हम जो इस शख्स को देखे हैं तो क्या सच में वही है या फिर कोई और होगा , यही सवाल शायद उनको भी परेशान कर रहा होगा की क्या वो वही लड़का होगा जिससे हम पहले...